शुक्राणु बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए - यह Diet खाने से जल्दी स्पर्म बढ़ते है

 पुरुषो मै स्पर्म (शुक्राणु और वीर्य) की संख्या और स्पर्म काउंट कम होने से उनकी फर्टिलिटी(प्रजनन क्षमता)पर असर पड़ता है। British nutritionist Isabella Obert की रिसर्च अनुसार पुरुषो मै स्पर्म की क्वान्टिटी के साथ-साथ क्वालिटि भी बहुत जरुरी होती है, लोव स्पर्म क्वालिटि और लोव स्पर्म क्वान्टिटी पुरुषो में बांझपन (इनफर्टिलिटी) को बढ़ावा देती है। पुरुषों में स्पर्म काउंट और स्पर्म की गतिशीलता भी बहुत जरूरी होती है। स्पर्म की गतिशीलता पुरुषों मै प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती हैं।



अगर आपका स्पर्म काउंट (शुक्राणुओं की संख्या) घट रही है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लोग कई अलग-अलग तरीकों को अपनाते हैं। आम तौर पर यह पाया गया है कि गलत लाइफस्टाइल, असंतुलित भोजन और तनाव के कारण ही स्पर्म काउंट कम होने की समस्या पैदा होती है। अगर आप जानते हैं कि आखिर किन-किन कारणों से आपका स्पर्म काउंट घट रहा है तो आपको इसे ठीक करने में भी आसानी होगी।


स्पर्म काउंट कम होने के कारण

  • · धूम्रपान का सेवन करने से
  • · जंक फूड को अपनी डाइट में शामिल करने से
  • · शरीर में ओमेगा 3 की कमी होने की वजह से
  • · टाइट अंडरवियर्स पहनने की वजह से
  • · शराब के सेवन से
  • · वसा का अधिक मात्रा में सेवन करने से
  • · इत्यादि

Read More: How To Gain Weight


शुक्राणु बढ़ाने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए

आइए जानते हैं कुछ ऐसे डाइट सुप्प्लिमेंट और फ्रूट्स जिनके सेवन से शुक्राणुऔ की संख्या और गतिशीलता को बढ़ाया जा सकता है। लोव स्पर्म काउंट की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लाइफ स्टाइल और डाइट सप्पलीमेंट मै काफी बदलाव करने होंगे। जिसमे डाइट सप्पलीमेंट और फ्रूट्स सम्मिलित है-


डार्क चॉकलेट खाएं-

आप को यह जानकर हैरानी होगी कि डार्क चॉकलेट खाकर भी आप अपने स्पर्म काउंट को बढ़ा सकते हैं।  इसमें मौजूद एल- अरजिनाइन नामक एमिनो एसिड स्पर्म का वॉल्यूम और क्वालिटी बढ़ाता है। चॉकलेट में ज्यादा  मात्रा में कोको और अमीनो एसिड होता है। ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता  है। चॉकलेट जितनी डार्क होगी स्पर्म काउंट बढ़ाने में उतनी ही फायदेमंद होगी। हालांकि चॉकलेट का सेवन आप नियंत्रण मै रहकर ही करना चाहिए। 


अंडे खाएं-

यदि आप अंडे का सेवन करते है तो आप अंडे को अपनी डाइट मै जरूर शामिल करे। अंडे में ज्यादा मात्रा मै  प्रोटीन पाया जाता है, इसलिए आपको अंडे को अपनी डाइट मै जरूर शामिल करना चाहिए। अंडे के सेवन से स्पर्म की क्वान्टिटी के साथ- साथ क्वालिटि भी  होती है। अंडे में ज्यादा मात्रा मै विटामिन ई भी पाया जाता है, जो शरीर  लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह स्पर्म की गतिशीलता को बढ़ने मै मदद करता है। अंडे में जिंक की मात्र भी अधिक होती है जिससे स्पर्म काउंट भी बढ़ते  है। अंडों को उबाल कर खाना चाहिए, हालांकि, कुछ लोग अंडे का ऑमलेट बनाकर खाते हैं लेकिन अंडे को उबाल कर खाना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।


कई ऐसे फ्रूट्स हैं, जिनके सेवन से शुक्राणु की संख्या और गतिशीलता को बढ़ाया जा सकता । फलो में पाए जाने वाले विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स का सेवन करने से शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता को बेहतर किया जा सकता है। आइये जानते है कुछ ऐसे कारण जिनके सेवन स्पर्म काउंट्स प्रभावित होते है।


अनार-

एक रिसर्च के अनुसार अनार का जूस स्पर्म काउंट के साथ-साथ स्पर्म की क्वालिटी को भी बढ़ाता है। रोज एक गिलास अनार का जूस पीने से मेल फर्टिलिटी में बढ़ोत्तरी होती है।


कद्दू के बीज-

रोज एक मुट्ठी कद्दू के बीज खाने से टेस्टोस्टेरोन और स्पर्म काउंट बढ़ता है और इसके साथ ही इसमें मौजूद जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड मेल ऑर्गन्स में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं।


टमाटर-

टमाटर मै मौजूद लाइकोपिन स्पर्म काउंट की क्वालिटी और स्ट्रक्चर को बेहतर बनाता  है और इसके साथ ही टमाटर को ऑलिव ऑयल में पकाकर खाने से भी काफी फायदा होता है।


केले-

केले मै मौजूद ब्रोमिलेन नामक एंजाइम और विटामिन B स्टेमिना, एनर्जी और स्पर्म काउंट बढ़ाने मै मदद करते  हैं। रोज सुबह-शाम एक केले खाने से ताकत मिलती है।



गाजर-

रोज सलाद में गाजर खाने या गाजर का जूस पीने से फर्टिलिटी मै भी बढ़ोतरी होती है और गाजर मै मौजूद विटामिन A स्पर्म का प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद करता है।


ब्रोकली-

ब्रोकली में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करते  है इसलिए आप अपने आहार में ब्रोकली को भी जरूर शामिल करें। 


अखरोट-

रोज एक मुट्ठी (75 ग्राम) अखरोट खाने से स्पर्म की संख्या और स्ट्रक्चर बेहतर होता है और अखरोट मै मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड्स मेल ऑर्गन्स में ब्लड फ्लो को बढ़ाने में हेल्पफुल होते है।


लहसुन-

लहसुन की 3-4 कलियां रोज सुबह चबाकर खाने से सीमेन के वॉल्यूम मै बढ़ोतरी होती है और लहसुन मै मौजूद एलिसिन नामक कम्पाउंड मेल ऑर्गन में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। 


पालक-

रोज खाने में पालक खाने से और उसका जूस पीने से फर्टिलिटी बढ़ती है और पालक मै काफी मात्रा में फॉलिक एसिड होता है। ये स्पर्म की क्वालिटी और शेप बेहतर करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.