Pet ko healthy kaise rakhe। इन टिप्स को फॉलो करने से पेट रहेगा हमेशा हेल्दी

विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं स्वस्थ शरीर के लिए पेट को हेल्दी रखना आवश्यक है। आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए अच्छा पाचन तंत्र का होना जरुरी है। अगर आपका पेट जल्दी खराब होता है या फिर उसमें अपच और बदहजमी की समस्या ज्यादा होती है, तो शायद आपका पेट हेल्दी नहीं है हालांकि पाचन संबंधी समस्याएं असहज और शर्मनाक हो सकती हैं, लेकिन ये बहुत आम भी हैं। पेट हेल्दी नहीं होने वजह से इम्यूनिटी कमजोर होती है और इंफेक्शन होने की संभावना भी काफी एक बढ़ जाती है और क्योकि पेट ही भोजन को पचाकर पोषक तत्वों को शरीर के सभी अंगों तक पहुंचाता है तो इसलिए अगर पेट ठीक नहीं होगा तो इसका असर पूरे शरीर की सेहत पर होगा। हेल्दी पेट, इम्यूनिटी को बढ़ाकर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं Pet ko healthy kaise rakhe के लिए कुछ उपाय।


Pet ko healthy kaise rakhe



Pet ko healthy kaise rakhe

खाने और लाइफस्टाइल कुछ में बदलाव करके पेट को आसानी से हेल्दी रखा जा सकता है तो आइए जानते  उन कुछ बदलाव को:-

ज्यादा से ज्यादा पानी पिए। 

उच्च फाइबर और पानी खाने को नरम करने और तोड़ने में मदद करता है और आपके पाचन की क्षमता में बढ़ाता है ताकि आपका शरीर के पोषक तत्वों को अवशोषित करने मदद कर सके। यह आपके मल को भी नरम करेगा और नियमित बाउल मूवमेंट को भी आसान बनाएगा।
•डॉक्टर की सलाह मने तो हमें दिन मै कम से कम 8-12 गिलास पानी (2-3 लीटर)पानी पीना चाहिऐ लेकिन हम एक दिन में इतना पानी नहीं पी पाते है इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करनी चाहिए (शरीर में पानी की आवश्यकता आपके शरीर के वजन, आप कितने सक्रिय हैं, और आप किस वातावरण में रहते हैं, इत्यादि के ऊपर निर्भर करती है)।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिए।

• यदि आपको शाम के समय सिरदर्द होता है, थकान महसूस होती है, चक्कर आते हैं, मिचली आती है, और गर्म होने पर भी बहुत कम पसीना आता है, तो आपको अधिक पानी पीने की आवश्यकता हो सकती है।

सेब। 

सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन और प्रोटीन भी पाया जाता है। नियमित सेब खाने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। सेब इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ पेट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो मल को आसानी से त्यागने में मदद करता है।

दही। 

दही



दही प्रोबायोटिक फूड है। इसके गुड बैक्टीरिया पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। दही को लंच में जरूर शामिल करें। दही में चीनी न डालकर काला नमक और भुना जीरा डालकर सेवन करें। दही भूख बढ़ाने के साथ पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार होती है। नियमित दही खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और इम्युनिटी भी बढ़ती है। आप दही को रोज दोपहर में खा सकते हैं।

दूध। 

दूध कैल्शियम का मुख्य स्रोत है। नियमित डाइट में दूध शामिल करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दूध पेट को साफ रखने में मदद करता है। रात को रोज हल्का गर्म दूध पीने से पेट में कब्ज नहीं बनती और मल त्यागने में आसानी होती है। दूध रोज पीने से पेट हेल्दी रहता है।

पुदीना। 

पुदीना



पुदीना पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। डाइट में पुदीना शामिल करने के लिए इसकी चाय बना सकते हैं और इसकी चटनी भी बनाकर खाई जा सकती है। पुदीना में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण खाने को जल्दी पचाने में मदद करते हैं। पुदीना बदहजमी को भी आसानी से ठीक कर देता है।

खाने के बाद खाएं अजवाइन का चूर्ण। 

अजवाइन लगभग हर भारतीय किचन में पाई जाती है। अजवाइन एक मसाला है, जो खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ पेट को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। खाने में अजवाइन का इस्तेमाल करने के लिए अजवाइन, काला नमक और अदरक को पीस कर चूरन बना लें। इस चूर्ण को खाने के बाद आधा चम्मच खाएं। ये चूर्ण खाना पचाने में मदद करेगा। साथ ही बदहजमी, कब्ज और अपच से राहत देगा।


ज्यादा तीखा, डिब्बाबंद और वसायुक्त से बचे।


ज्यादा तीखा, डिब्बाबंद और वसायुक्त से बचे।


यह खाद्य पदार्थ न केवल पाचन को धीमा और कमजोर करते हैं, बल्कि इनसे कब्ज भी हो सकती है और साथ ही बहुत तेज पेट में दर्द भी पैदा कर सकते है। डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ भी है खाने चाहिए क्योकि इनमे अक्सर बड़ी मात्रा में चीनी, साथ ही नमक और वसा मिलाया जाता है जो कि सेहत के लिए हानिकारक होते है।


पेट को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव


खाने के बाद टहलें जरूर। 


खाने के बाद टहलें जरूर।


टहलना स्वस्थ शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। खाना खाने के बाद नियमित रूप से टहलें। खाना खाने के बाद टहलने से खाना ठीक से पच जाता है।लंच और डिनर के बाद टहलने की आदत अपनाने से पेट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। खाना खाने के बाद 15 मिनट वॉक जरूर करें। ध्यान रखें कि खाना खाने के बाद दौड़ने और भारी एक्सरसाइज करने जैसी गलती करने से बचें। आपको सिर्फ टहलना है।

जल्दी में खाना न खाएं। 

जल्दी-जल्दी और बिना चबाए खाना खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा रहता है। दरअसल जल्दी में खाने की वजह से खाना ठीक से पचना नहीं है और शरीर में फैट जमा होने लगता है। रोज जल्दी खाना खाने से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बना रहता है।

फाइबर वाले फूड्स का सेवन करें। 

फाइबर वाले फूड्स का सेवन करें।



पेट को हेल्दी रखने के लिए डाइट में फाइबर वाले फूड्स की मात्रा बढ़ाएं। फाइबर हरी सब्जियों, चोकरयुक्त आटा, चावल, बादाम, ब्रोकली, दाल और साबुत अनाज में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर वाले फूड्स डाइट में बढ़ाने से मल त्यागने में आसानी होती है और पेट में कब्ज नहीं बनती है। इसलिए ये पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है।

Conclusion

पेट को हेल्दी रखना बेहद आवश्यक है। डाइट में ऊपर बताई गई चीजों को शामिल करके पेट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। लाइफस्टाइल को हेल्दी रखकर भी पेट के पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.